Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Oct 2021 5:09 pm IST


मिनी झील में बदलेगा ITBP का तलाब , पर्यटक बोटिंग का उठाएंगे लुफ्त


देहरादून के पाश इलाके आइटीबीपी रोड पर दलदल में तब्दील मछली तालाब को अब नगर निगम मिनी झील में परिवर्तित करने की तैयारी कर रहा है। तालाब का कायाकल्प कर यहां पर ऐसी झील बनाई जाएगी, जहां पर्यटक सिर्फ सैर-सपाटे का नहीं बल्कि बोटिंग का लुत्फ भी ले सकें। महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि यह परियोजना नगर निगम के बजट से बनाई जाएगी और इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बन रही है। गुरुवार को महापौर ने तालाब का निरीक्षण किया और कहा कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शिलान्यास करेंगे। सीमाद्वार आइटीबीपी मुख्यालय के समीप नगर निगम की 35 बीघा जमीन पर मछली तालाब हुआ करता था। यह तालाब मौजूदा समय में दलदल बना हुआ है। भूमाफिया कई दफा यहां जमीन पर कब्जे की कोशिश भी कर चुके हैं। स्थानीय नागरिक महापौर से यहां किसी परियोजना को स्थापित करने की मांग कर रहे थे। इ…