Read in App


• Mon, 3 May 2021 7:15 am IST


अपनों की जान बचाने के लिए सड़कों रो रहे लोग, ऑक्सीजन के लिए गिड़गिड़ाते दिखे परिजन


उत्तराखंड के रुड़की में कोरोना से अपनों की जान बचाने के लिए लोग सड़कों पर आंसू बहाने के लिए मजबूर हैं। इस समय गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए दो ही चीजों की सख्त जरूरत पड़ रही है। ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन, लेकिन हाल यह है कि रुड़की में दो निजी अस्पतालों को छोड़कर बाकी सभी मेडिकल स्टोरों पर इंजेक्शन खत्म है.


वहीं, अस्पतालों और घरों में पड़े मरीज ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं। रुड़की में किसी तरह दो प्राइवेट अस्पतालों विनय विशाल और आरोग्यम हॉस्पिटल में तो ऑक्सीजन की कमी पूरी हो पा रही है, लेकिन जिन लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं और उन्होंने मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया है।

इनमें से भी कई मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। लिहाजा परिजन रुड़की में चार-पांच ऑक्सीजन की दुकानों पर गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन दुकानदार पीछे से ही ऑक्सीजन नहीं आने का रोना रो रहे हैं। कुछ लोग ऑक्सीजन की आस में फैक्टरियों की ओर दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन यहां भी कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।