Read in App


• Wed, 9 Jun 2021 5:28 pm IST


साइबर सेल की मदद से मिली 30 हजार की राशि


बागेश्वर-साइबर सेल की मदद से एक पीड़ित को ठगी की 30 हजार की राशि वापस मिल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह जून को पीड़ित पुष्कर सिंह पुत्र मेहरबान सिंह ग्राम पुरड़ा ने थाना बैजनाथ में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि किसी अज्ञात द्वारा मेरे खाते से 30 हजार की राशि निकाली ली है। इसके बाद थाना पुलिस ने मामला साइबर ब्रांच को दी। साइबर क्राइम सेल संबंधित बैंकों, नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी है।