Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 5:30 pm IST

मनोरंजन

Dinner Date पर निकले अथिया और केएल राहुल पैपराजी के कैमरे में हुए कैद, वीडियो देख यूजर्स बोले...


हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल बीती 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने पैपराजी से फोटो भी क्लिक करवाई थीं।हालांकि अब इनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल डिनर डेट एन्जॉय करके निकलता हुआ नजर आ रहा है। इस सेलेब्रिटी कपल की पब्लिकली पहली अपीरियंस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
फैंस  भी इनकी जमकर तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं। पैपराजी द्वारा शेयर किये गए वीडियो में अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक डिनर डेट पार् स्पॉट किये गए। इस दौरान अथिया के हाथों में उनकी शादी की अंगूठी और  मेंहदी भी दिखाई भी। कैजुअल लुक में अथिया ने फ्लेयर्ड डेनिम्स के साथ डार्क ब्लू प्रिंटेड शर्ट  पहनी थी जबकि राहुल डेनिम और वाइट शर्ट में दिखाई दिए। फैंस ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'ग्लो कर रही हैं'  बताया जा रहा है कि कपल जल्द ही मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने दी।