Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Dec 2021 8:00 am IST


ब्याज नहीं लौटा पाया तो बनाया दबाव, युवक ने दी जान


वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि देवीपुर गांव में मोहित यादव (22) पुत्र वीर सिंह ने बीते छह दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक ने फांसी लगाकर जान दी। इस दौरान उसका सुसाइड नोट पुलिस को मिला। जिसमें उसने राजू नेगी के उत्पीड़न करने के चलते जान देने की बात लिखी थी। पुलिस ने मृत के पिता वीर सिंह की तहरीर पर योगेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू नेगी (39) निवासी श्यामपुर, अंबीवाला के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी राजू नेगी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि उसने मोहित को कुछ दिन पहले 15 हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। मोहित ने उसकी मूल रकम तो वापस लौटा दी। उसने ब्याज के पैसे नहीं दिए तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद मृतक ने जान दी तो आरोपी घर से भागने की तैयारी कर ली थी। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।