Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Mar 2022 4:49 pm IST


पॉलीथिन के खिलाफ अभियान तेज


बागेश्वर (कपकोट):  नगर पालिका बागेश्वर के बाद अब कपकोट नगर पंचायत ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस फोर्स के साथ उन्होंने विभिन्न बाजारों में छापेमारी की। दुकानदारों के पास से 15 किलो पॉलीथिन जब्त की। साथ ही दो हजार का जुर्माना भी वसूला। अभियान के बाद उन व्यापारियों में हड़कंप है जो चोरी छिपे पॉलीथिन का धंधा करते हैं। मालूम हो कि गत दिनों डीएम ने नगर पंचायत, जिला पंचायत व सड़क महकमों की बैठक ली थी। तब अधिकारियों को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका बागेश्वर ने पहले अभियान चलाया। शुक्रवार को नगर पंचायत कपकोट ने भराड़ी, कपकोट, पुल बाजार के अलावा ब्लॉक मुख्यालय में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 15 किलो पॉलीथिन जब्त की। जिन व्यापारियों के पास पॉलीथिन मिली उनसे दो हजार रुपये का हर्जाना भी वसूला गया।