Read in App


• Wed, 17 Mar 2021 5:45 pm IST


पेराई सत्र से पहले बंद हुई गन्ना मिलें होंगी दोबारा संचालित


देहरादून। गन्ना मिलों की गन्ना पेराई सत्र को समाप्त करने के स्वतः लिये आदेश पर गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने आपत्ति जताई है। गन्ना मंत्री के आदेश पर सचिव गन्न चंद्रेश यादव ने आदेश दिया है कि जब तक गन्ना किसानों का समस्त गन्ना खरीदा नहीं जाता, चीनी मिलों को पेराई सत्र संचालित करना होगा। गन्नी क्रय नीति के तहत समस्त गन्ना खरीद तक मिलों को बंद नहीं किया जा सकता और भुगतान भी करना अनिवार्य है।