Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Oct 2022 12:30 pm IST


बाल कल्याण समिति ने लिया चंपावत की घटना का संज्ञान, छात्रों के जबरन बाल काटने पर जताई आपत्ति


लोहाघाट (चंपावत) : राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्रों के जबरन बाल काटने और उनके साथ वार्डन की ओर से की गई मारपीट मामले का बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है। समिति ने छात्रों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनने के साथ उन्हें दूर करने पर मंथन किया। समिति ने हॉस्टल में छात्र-छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके आवास, स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर शाह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों से विगत दिवस हुए विवाद की जानकारी ली। उन्होंने बाल कल्याण समिति के उद्देश्यों के बारे में बताया। समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने छात्र-छात्राओं को जागरूक रहते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समिति की महिला सदस्य आनंदी अधिकारी ने बालिकाओं के साथ बैठकर उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया। समिति ने वार्डन महेंद्र सिंह घरती के साथ भी वार्ता की। बैठक में प्रधानाचार्य गोपाल राम आर्य, शिक्षक दिनेश जोशी आदि थे।