Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Mar 2022 11:08 am IST


मृत तीनों महिलाओं को दी गई मुखाग्नि


रुद्रप्रयाग: जखोली ब्लॉक के चिरबटिया-लुठियाग गांव की मृत तीनों महिलाओं की सूर्यप्रयाग स्थित मंदाकिनी नदी किनारे गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।
शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में सुबह 10 बजे से शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तीनों शव परिजनों को सौंपे। वाहन से शवों को तिलवाड़ा स्थित सूर्यप्रयाग लाया गया। वहां पर पहले से लुठियाण, चिरबटिया समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। मंदाकिनी नदी किनारे तीनों महिलाओं की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। 10 वर्षीय रौनक ने अपनी माता आशा देवी की चिता को मुखाग्नि दी।