रामनगर में वन विभाग तराई पश्चिमी के प्रभागीय वन अधिकारी ने बीती रात चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 7 वन विभाग के कर्मचारी नदारद दिखे। इन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। जिसके बाद डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने सातों कर्मचारियों की सैलरी रोकने के निर्देश दिये हैं साथ ही डीएफओ ने इन फील्ड कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।