Read in App


• Sat, 20 Jul 2024 1:08 pm IST


एक ही दिन में 10 लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा


पिथौरागढ़। नगर में लावारिस कुत्तों की दहशत से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को नगर में सुबह के वक्त अलग-अलग स्थानों पर लावारिस कुत्तों ने 10 लोगों को काट दिया। इनमें होम गार्ड, चश्मे की दुकान में काम करने वाला एत कर्मचारी भी शामिल है। सभी ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीके लगवाए।नगर के सभी 20 वार्डों में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय नगर में लगभग 4,500 लावारिस कुत्ते हैं। नगर पालिका ने इनकी संख्या को नियंत्रित करने के लिए बधियाकरण करना शुरू किया है। बधियाकरण के लिए आई संस्था अलग-अलग स्थानों पर जाकर कुत्तों का बधियाकरण कर रही है।