Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

जानिए कैसे मनाएंगे तमिल सुपरस्टार धनुष अपना 39वां जन्मदिन…


हमारे रांझणा उर्फ ​​सुपरस्टार धनुष आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो दशकों से अधिक समय से फिल्म बिजनेस में काम कर रहे एक्टर के पास अब एक बड़ा फैन बेस है। धनुष ने पिछले कुछ सालों में कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं, उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार सहित कई सम्मान मिले हैं। असुरन, रांझणा और कर्णन उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं।

अब, सभी की निगाहें रूसो ब्रदर की लेटेस्ट रिलीज द ग्रे मैन पर हैं। धनुष ने क्रिस इवांस, रयान गोसलिंग और एना डे अरमास स्टारर फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया। आज धनुष का 39वां जन्मदिन है और आज भी वो फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। एक्टर की बर्थडे को लेकर कोई प्लैनिंग नहीं है और इसकी पुष्टि धनुष के एक करीबी सूत्र ने की है। उन्होंने कहा, "धनुष की फिलहाल अपने जन्मदिन की कोई प्लैनिंग नहीं है क्योंकि वो अपनी अगली दो फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य में व्यस्त हैं। एक है थिरुचित्रम्बलम जो 18 अगस्त को रिलीज हो रही है और दूसरी है नाने वरुवेन। इसलिए वह काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।"