Read in App


• Wed, 10 Feb 2021 3:59 pm IST


अपने होठो को कोमल बनाने के लिए अपनाए यह खास नुस्खे



आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में हम अपने होठो का ध्यान देना भूल जाते हैं।  जिस कारण हमारे होठ फट जाते हैं व खराब नज़र आते हैं, साथ ही साथ हम बहुत कुछ करते हैं ताकि हम अपने होठ को कोमल बना सके इसके लिए आज हम आपको बताते है कुछ आसान से उपाय जिसको अपनाकर आप अपने होठो को कोमल बना सकती हैं। 

नारियल का तेल


सामग्री : नारियल का तेल

विधि : नारियल के तेल को दिन में तीन-चार बार होंठों पर लगाएं।

कैसे फायदेमंद है : घर में फटे हुए होंठों का इलाज करने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग किया जाता है। यह होंठों को मुलायम और नरम बनाए रखने का काम करता है। नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसी वजह से इसका उपयोग फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में सालों से लोग करते आ रहे हैं। यह फटे होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उस पर हुए घाव को भी कम करने में मदद कर सकता है।

शहद और वैसलीन


सामग्री : शहद, वैसलीन

विधि : एक बाउल में दोनों सामग्रियों को मिला लें।

         अब इसकी एक पतली-सी परत होंठों पर लगाएं।

         इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।

         फिर भीगे टिशू् पेपर या साफ भीगे कपड़े से पोंछ लें।

         इसे हफ्ते भर रोजाना कम से कम एक बार जरूर लगाएं।

कैसे फायदेमंद है : फटे होंठों के घरेलू उपाय करने के लिए शहद का उपयोग भी किया जा सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और घाव भरने वाले हीलिंग गुण होते हैं, जो होंठ फटने के कारण होने वाले घाव को भरने का काम कर सकता है। यह त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लाने में भी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, शहद त्वचा को हुमेक्टैंट यानी नमी को बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है। इसी वजह से शहद का उपयोग होंठ के लिए बनाए जाने वाले ऑइंटमेंट में भी किया जाता है। वहीं, वैसलीन (पेट्रोलियम जेली) रूखी त्वचा या रूखे होंठों को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाए रख सकती है। जब इन दोनों सामग्रियों को मिलाया जाता है, तो फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय बन सकता है।