Read in App


• Tue, 16 Mar 2021 9:20 am IST


गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सिमलगैर में चल रहे हॉटमिक्स का काम रुकवाया


पिथौरागढ़-सिमलगैर बाजार के व्यापारियों ने यहां सड़क पर हो रहे हॉटमिक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठा काम रुकवा दिया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर मानकों के अनुसार हॉटमिक्स कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार और संबंधित विभाग के अभियंताओं से भी वार्ता की। तब जाकर हॉटमिक्स का कार्य शुरू हुआ।रविवार को नगर के सिमलगैर बाजार में सड़क पर हॉटमिक्स का काम चल रहा था। व्यापारी चंद्र प्रकाश खत्री ने हॉटमिक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए काम रोकने की मांग उठाई। इस दौरान व्यापारी और ठेकेदार के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यापारी चंद्र प्रकाश का कहना था कि हॉटमिक्स के कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने इसे जनता के धन की बरबादी बताया। उन्होंने कहा कि जहां पर डामरीकरण किया गया है, वहां पर गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं।