Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Jul 2021 2:09 pm IST


परम फलदाई है शिव की आराधना... ऋषिस्वरानंद



       हरिद्वार। श्री चेतन ज्योति आश्रम के  स्वामी ऋषिस्वरानंद महाराज ने कहा कि शिव पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
           उन्होंने कहा कि इस दुनिया में आगे बढ़ने के लिए और शांति पाने के लिए आवश्यक है अपने आप को सकारात्मक, ज्ञानमय, आदर्शमय विचारों से सम्पन्न कर लेना। छोटी-छोटी बातों से खिन्न हो जाना, उदास हो जाना, निराश हो जाना, यह दुःख को आमंत्रण देने जैसा है।

     दुःख का बहुत ज़्यादा स्मरण रखने से दुःख कई बार मन में इस तरह प्रवेश कर जाता है कि फिर जीवन दुःखमय ही लगने लगता है।

        शिवजी की तरह ज्ञान की गंगा में, भगवद चिन्तन की गंगा में, भजन की गंगा में नहाओ ताकि जीवन का आनन्द ले सको।