Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Mar 2022 4:49 pm IST


केराटिन ट्रीटमेंट डालता है जेब पर असर ? घर पर बनाएं हेयर पैक


रुखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए एक ऑप्शन है कि आप पार्लर में जाकर महंगा केराटिन ट्रीटमेंट करवाएं।  ये ट्रीटमेंट काफी महंगा होता है। साथ ही इसमें भी हीट और केमिकल्स से बालों को नुकसान पहुंचता ही है। इससे बेहतर ऑप्शन है कि आप घर पर नैचुरल चीजों से हेयर पैक बनाएं- 

-ये हेयरपैक आप चावल, अलसी यानी फ्लैक्स सीड और ऐलोविरा से बनता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप फ्लैक्स सीड लें। इनमें एक कप पानी मिलाकर उबालें।

-पानी में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर लें औऱ इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं। अब यह घोल आपको स्लाइमी हो जाए तो इसे ठंडा होने रख दें। अब दूसरी ओर एक कप चावल उबाल लें। 

-अब एक बर्तन में कपड़ा लगाकर या छन्नी  से फ्लैक्स सीड से जेली जैसा पदार्थ निकला है उसे छान लें। अब इसमें फ्रेश ऐलोविरा और उबले चावल मिलाएं। इसके बाद मिक्सी में डालकर पीस लें।

-आपका हेयर पैक रेडी है। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंद कैस्टर ऑइल या किसी भी तेल की मिला सकते हैं। इसे अपने बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।