Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 May 2022 4:56 pm IST


चंवापत में दिव्यांगों और बुजुर्गों ने किया उपचुनाव के लिए मतदान


चंपावत:चम्पावत विधान सभा में घर-घर जाकर मतदान कराने का अभियान शुरू हो गया है। बीते शुक्रवार को भेजी गई छह पोलिंग पार्टियों ने दूरस्थ क्षेत्र में दिव्यांगों और बुजुर्गों से मतदान कराया। शेष 39 पोलिंग पार्टियों को शनिवार को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियां दो दिन में 753 मतदाताओं से वोट डलवाएंगी।शनिवार को बुजुर्गों और दिव्यांगों ने वोट डालने का सिलसिला शुरू किया। इसके लिए बीते शुक्रवार को छह पोलिंग पार्टियों को दूरस्थ क्षेत्र में भेजा गया था। पोलिंग पार्टियों ने कुकड़ौनी, सल्ली, सौंराई, तामली, बचकोट, पोलप, सिमियाउरी, कारी, बरकुम, बमनगांव, तरकुली और बकोड़ा में मतदान कराया। एसडीएम सदर अनिल चन्याल ने बताया कि घर घर मतदान कराने के लिए 45 टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को शेष 39 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एसडीएम ने बताया कि 22 मई तक घर घर जाकर मतदान कराया जाएगा। उनका कहना है कि छूट गए लोग 26 मई को वोट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चम्पावत विस में 753 दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने घर में रह कर मतदान करने का आवेदन किया है। मतदान के बाद मतपत्रों को कोषागार में जमा किया जाएगा।