Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 9:30 pm IST

मनोरंजन

देखें: रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने शेयर किया थ्रोबैक डांस वीडियो


रामानंद सागर की टेलीविजन सिरीज रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया घर-घर में जानीं जाती हैं। उन्होंने रामायण में अपनी उपस्थिति के बाद दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आज भी दर्शकों के बीच शो को लेकर काफी क्रेज है।

शो के सितारे भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन दीपिका अपनी नई-पुरानी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक डांस वीडियो शेयर किया और अपने डांसिंग स्किल्स से अपने फैन्स को सरप्राइज कर दिया।

इस वीडियो में दीपिका चिखलिया डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी ओर से शेयर किया गया वीडियो टीवी पर रिकॉर्ड किया गया है। यह क्लिप उनकी फिल्म रूपए दस करोड़ की है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "थ्रोबैक, कभी खट्टी कभी मीठी, यादें।"

दीपिका स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं और उनके साथ राजेश खन्ना, अमृता सिंह, चंकी पांडे और सोनू वालिया भी हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 11.2 K बार देखा गया। बता दें कि दीपिका चिखलिया भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की बायोपिक में काम करती नजर आएंगी।