Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Sep 2022 12:13 pm IST


आज सीएम काठगोदाम में, करेंगे पुल का उद्घाटन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवर सुबह 11:45 बजे रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पुल सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा जिससे मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।

लोक निर्माण विभाग भवाली ने 7.14 करोड़ रुपये की लागत से रानीबाग में पुल का निर्माण किया है। यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है जबकि इसे 18 महीने में तैयार किया जाना था। पुल का निर्माण कार्य पूरा हुए करीब एक माह का समय हो चुका है, लेकिन अब तक वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं हो सका था जिसके चलते क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था।धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे गौलापार हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार से रानीबाग पुल जाएंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहेंगे। इधर, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों के साथ रानीबाग पुल और सीएम के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।