Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Jan 2023 7:54 pm IST

ब्रेकिंग

DGCA ने गो फर्स्ट पर लगाया 10 लाख रुपये जुर्माना, जानिए क्‍या है पूरा मामला


नई दिल्‍ली: डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने गो फर्स्ट एयरलाइन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, नौ जनवरी को गो फर्स्ट की फ्लाइट 55 यात्रियों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर छोड़कर दिल्ली के लिए उड़ गई थी। जांच में पाया गया कि कम्युनिकेशन में हुई दिक्कत के कारण यह गड़बड़ी हुई।

कुछ यात्रियों ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई थी। यात्रियों का कहना था कि बेंगलुरु में केम्‍पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास लेकर यात्री बस में सवार हो गए थे। बस विमान तक पहुंची भी, लेकिन यात्रियों को इसमें नहीं बैठाया गया और विमान उन्हें छोड़कर ही उड़ गया।

गो एयर ने की थी डैमेज कंट्रोल की कोशिश

एयरपोर्ट पर 55 यात्रियों को छोड़कर रवाना होने की घटना में गो फर्स्ट ने बाद में डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया था। उसने इन यात्रियों से माफी मांगी थी, साथ ही घरेलू उड़ान में एक फ्री टिकट का ऑफर दिया था। इसे वे 12 महीने में कभी भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस घटना में गो फर्स्ट ने शामिल पूरे स्टाफ को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया था।