Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Dec 2021 6:40 pm IST


जिला मुख्यालय का पशु अस्पताल सदर जर्जर हालत में, छत से टपकता है पानी


अल्मोड़ा। राज्य गठन के 21 सालों बाद भी जिले में कई पशु अस्पतालों के भवन नहीं बन सके। जिला मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल (सदर) जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की छत जीर्णशीर्ण है। कई स्थानों पर छत में छेद हो चुके हैं। इससे बारिश होने पर पानी अंदर टपकता है। जिले में 37 पशु अस्पताल और एक सचल अस्पताल है। लंबे समय से पशु अस्पताल (सदर), बानठौक, जौरासी, धामस, मौलेखाल (सल्ट), मासी के अस्पताल किराये के भवनों में संचालित हैं। जिला मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल (सदर) जर्जर किराये के भवन में चल रहा है। इस भवन की दीवारों में कई स्थानों पर दरारें आ गईं हैं। छत भी जीर्णशीर्ण हो गई है। छत में कई स्थानों पर छेद हो गए हैं। इससे बारिश में पानी छत से टपक कर कमरों के भीतर घुस जाता है। इससे कर्मचारियों को दिक्कतें होतीं हैं। पशु अस्पताल परिसर में बीमार पशुओं के उपचार के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है।