Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Feb 2023 5:30 am IST

मनोरंजन

यश ने इंटरनेट पर शेयर किया वीडियो, बेटे यथर्व संग खेलते आये नजर, कैप्शन में लिखी ये बात


 साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश परफेक्ट फैमिली मैन कहे जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह बेटे यथर्व के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह बेटे के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं।    वीडियो में आप देख सकते हैं कि यथर्व अपने पिता यश के आर्म मसल्स से अपनी तुलना कर रहे हैं। वह पिता के मस्कुलर आर्म को छूते हैं और फिर कहते हैं कि बहुत सॉफ्ट है। इसके बाद वह अपने मसल्स को स्ट्रेच करते हैं और फिर कहते हैं ये बहुत हार्ड है। इसके बाद यश बेटे यथर्व की पीठ को थपथपाकर कहते हैं, 'तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो।' इस वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'ये दृढ़ विश्वास है, दैट्स माय ब्वॉय।' इस वीडियो को शेयर करने के महज एक घंटे के भीतर  7 लाख से अधिक लाइक्स और 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं