Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Mar 2023 5:33 pm IST

मनोरंजन

विष्णु मांचू और भाई मनोज के बीच हुई मारपीट, वायरल वीडियो में हाथापाई करते दिखे एक्टर


मोहन बाबू  के बेटे मांचू विष्णु और मनोज की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल,  मांचू के परिवार में सब ठीक नहीं चल रहा है क्योंकि मनोज ने अपने भाई विष्णु पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लड़ाई के दौरान का एक वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है और अपनी पीड़ा बताई है।
बता दें कि मांचू मनोज ने अपने सौतेले भाई विष्णु के घर में घुसने और अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों पर हमला करने का ये वीडियो अपलोड किया है। बताया जा रहा है कि विष्णु ने अपने करीबी दोस्त के साथ हमला किया था।  सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मनोज, विष्णु को गाली देते हुए और घर के अंदर घुसने की कोशिश करते दिखा दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें दो आदमी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में मनोज ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'ऐसा बर्ताव होता है और घर आकर लोगों को पीटते हैं।'