Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Feb 2022 3:46 pm IST

जन-समस्या

गड्ढे दे रहे हैं दुर्घटना को दावत


बागेश्वर: नगर पालिका के नारायण देव वार्ड में रास्ते जानलेवा हो रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इन मार्गो पर लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। उनके गिरकर चोटिल होने का खतरा बना है। सभासद बबीता पांडे ने बताया कि यहां पर पहले भी कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग से जल्द मार्ग ठीक करने की मांग की है।