Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Mar 2022 6:30 am IST


रुद्रप्रयाग : मिट्टी में दबकर हुई थी तीन महिलाओं की मौत


 रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के लुठियाग गांव में गुरुवार को हुए हादसे के बाद दूसरे दिन भी मातम छाया रहा। गुरुवार को यहां मिट्टी में दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। यहां के ग्रामीणों ने गुरुवार की पूरी रात बिना सोए गुजारी। सभी ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों के घरों में ही आकर जागकर गुजारी। शुक्रवार को तीन मृत महिलाओं के पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में सूर्यप्रयाग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गत दिवस लगभग चार बजे शाम को यह घटना हुई थी और देर शाम सात बजे तीन महिलाओं के शव मिट्टी से निकाल लिए गए थे। घटना के बाद से पूरा लुठियाग गांव गहरे सदमे में है।