Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Sep 2021 5:02 pm IST


जन संवाद कार्यक्रम में लगा जन समस्याओं का अंबार;


बागेश्वर:   विकास खंड कार्यालय में  हुए जन संवाद कार्यक्रम  के दौरान जनता ने अपनी समस्याऐं को आगे रखते हुए निवारण की मांग की है। बता दें, कि कार्यक्रम में कईं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी मौजूदगी दी। ग्रामिणों की परेशानियां सुनने के साथ ही ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने संबंधित विभागों को जल्द समस्याओं का निदान करने को कहा है। खास बात यह है, कि ज्यादातर शिकायतें और नाराजगी बिजली, पानी और खराब सड़कों के जुडी हुई थी। इस दौरान , भूस्खलन से आवासीय घरों को हो रहे खतरे और  संपर्क मार्गों के ध्वस्त होने  की समस्या को भी आगे रखा गया।