Read in App


• Thu, 13 Jun 2024 4:06 pm IST


रुद्रप्रयाग की प्रियंका नेगी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, सेना में बनी लेफ्टिनेंट


भारतीय सेना में अब बालिकाएं भी अपना कदम बढ़ा रही हैं. सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं. अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र की प्रतिभावान बालिका प्रियंका नेगी ने भारतीय सेना में कमीशन से लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है. प्रियंका के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर नगर क्षेत्र ही नहीं, पूरे रुद्रप्रयाग जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

प्रियंका का चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन से भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है. मेडिकल सर्विस में जाकर जरूरत मंदों की मदद करना प्रियंका का पहले से ही सपना रहा है. सेना से जुड़ने पर वे अपने को धन्य मानती हैं और इसके लिए वे गौरवान्वित हैं. मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के जग्गी काण्डई गांव की रहने वालीं प्रियंका की माता पुष्पा नेगी गृहणी है. पिता कल्पेन्द्र सिंह नेगी ब्लॉक कार्यालय अगस्त्यमुनि में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.