Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 1:30 pm IST


बाइकों में फर्राटा भरने वाले मनचलों की खैर नहीं


दुपहिया वाहन में फर्राटा मारने वाले मनचलों की अब खैर नहीं। नाबालिग को दुपहिया वाहन दिया तो अभिभावक पर गाज गिरेगी। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को पहले दिन देर शाम तक 10 लोगों के चालान काटे गए। शुक्रवार को भी अभियान जारी रहा। एसआइ देवेंद्र मेहता ने बताया कि एसपी के निर्देश के अनुपालन में लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने तेज गति से दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। बताया कि नाबालिग के पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।