Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 16 Feb 2022 2:10 pm IST


अनिल बलूनी ने किया नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण


पौड़ी: राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण कर यहां संरक्षित की गई दुर्लभ धरोहरों को देखा। उन्होंने इन धरोहरों के रख रखाव के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। देवप्रयाग में वर्ष 1946 में समाजसेवी स्व. आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा स्थापित संस्था को राज्यसभा सांसद बलूनी ने देश की अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाला दशक उत्तराखंड का बताया है। इसके अनुरूप नक्षत्र वेधशाला देवप्रयाग में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों, कला चित्रों, प्राचीन खगोलीय यंत्रों व महत्वपूर्ण मुद्रित ग्रंथों के पुस्तकालय के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदरी, केदार, गंगा व यमुना की देवभूमि में प्राचीन धरोहर के रख रखाव के लिए कार्य होना जरूरी है।