Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jan 2022 5:37 pm IST


बिना मास्क आए बाजार तो होगा चालान


बढ़ते कोविड संक्रमण और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तहसील में प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम ने बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क के 12 से अधिक लोगों के चालान किया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि बिना मास्क यदि कोई बाजार आया तो उसका चालान किया जाएगा। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लेकिन लोग लापरवाह होकर बाजारों में आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ने की आशंका है। चेकिंग टीम में नगर पालिका के नितिन सती, विनोद बरमोला सहित अन्य शामिल थे।