Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Feb 2022 3:25 pm IST

अपराध

सनसनीखेज मामला ! निजी अंग काटकर पति को उतारा मौत के घाट


पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के दिगांस गांव में महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला का आरोप है कि वह पति के रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। राजस्व पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। वारदात 13 फरवरी की यानी चुनाव से एक दिन पहले की है।बीते रविवार को कोटली पट्टी दिगांस गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। रात में ही उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुनीता ने ब्लड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।  मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था। सुनीता की बेटी ने इसकी जानकारी अपने चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था।