Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 11:28 am IST


ऊर्जा कर्मचारी इस दिन मनाएंगे "वादा निभाओ दिवस"


उत्तराखंड में ऊर्जा कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल की राह पकड़ने लगे हैं। कर्मचारी विद्युत संगठन के बैनर तले 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ऊर्जा कर्मचारियों ने एक बार फिर हल्ला बोल दिया है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार का विरोध करने का फैसला किया है। इसके अलावा 28 अगस्त को कर्मचारियों ने वादा निभाओ दिवस मनाने का फैसला लिया है। कर्मचारी अब आने वाले दिनों में मांगें पूरी ना होने के चलते विरोध कर सकते हैं। दरअसल सरकार ने एक महीने में कर्मचारियों की मांगों पर कुछ निर्णय लेने की बात कही थी। मगर एक महीना पूरा होने पर भी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है।