Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Aug 2023 3:55 pm IST


जंगली सूअर कर रहे हैं फसल बर्बाद


गोपेश्वर । जंगली सूअर अब नगर क्षेत्र में भी आ रहे हैं। सूअर नगर के पठियालधार और पपड़ियाणा गांवों में फसल बर्बाद कर द जंगली सूअर घरों, आंगन तक आ रहे हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने बताया कि जंगल से भटक कर जंगली सूअर गांव की ओर आकर खेतो में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस समस्या के बारे में जानकारी दी है। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओं इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीणों ने जंगली सूअरों के आतंक के बारे जानकारी दी है। विभाग ग्रामीणों द्वारा सुझाए गये कार्यों के अनुसार जंगली सूअरों को हटाने का कार्य कर रहा है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा बंदरों को भी पकड़ा जा रहा है।