Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Sep 2021 4:30 pm IST


डीएफओ कार्यालय में कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मचारी


प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय कोटबंगला उत्तरकाशी में दूसरे दिन भी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मुखेम, डुंडा व टकनौर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया जाता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर भी नाराजगी व्यक्त की और कार्यालय में कलमबंद हड़ताल पर डटे रहे।