Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Sep 2021 3:45 pm IST

एक्सक्लूसिव

जानें बेकरी जैसे काजू पिस्ता बिस्किट कैसे बनाते हैं


शाम की चाय के साथ बिस्किट खाना किसे पसंद नहीं होता है। आज हम आपके लिए बहुत ही मजेदार रेसिपी ले कर आये हैं, काजू और पिस्ता वाली बिस्कुट रेसिपी। इसे आप बिलकुल बेकरी जैसा बना सकते है | इसे आप 4-5 दिनों तक एयर टाइट कंटेनर में रख कर खा सकते है। तो जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं-

सामग्री-

मैदा: 100 ग्राम
कस्टर्ड पाउडर: 1 चम्मच
बटर: 1/2 कप (70 ग्राम)
चीनी पाउडर: 1/2 कप (70 ग्राम)
काजू: 10-15
पिस्ता: 10-15
इलाइची पाउडर: 1/4 चम्मच
केवरा जल: 1/4 चम्मच
दूध: 50 ml



सबसे पहले एक बारे कटोरे में बटर ले ले और उसमे थोड़ा थोड़ा चीनी डालकर उसे मिलाये। स्मूथ हो जाने पर उसमें मैदा, कस्टर्ड पाउडर और बेकिंग पाउडर छान कर डाल दे। उसमे इलाइची पाउडर डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये। अब उसमे कटे हुए काजू और पिस्ता डाल दे। फिर उसमें एस्सेंस डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये। उसमे थोड़ा दूध डालकर उसका एक टाइट लोई बनाने तक मिलाये। लोई बना कर उसे चारो तरफ से बराबर चोडा कर ले। उसे प्लास्टिक में अच्छे से पैक कर दे, और उसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दे। फिर उसे चाकू से एक साइज़ का काट ले। उसके ऊपर थोड़ा थोड़ा दूध लगा दे। फिर उस पे थोड़ा पिस्ता रख कर हल्का दबा दे। अब उसे ओवन में रख दें और 180 डिग्री सेल्सियस पे 15 मिनट के लिए पकाए। अब बिस्कुट को बहार निकाले और उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दे। अब बिस्किट बनकर तैयार हैं।