Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Mar 2023 10:27 am IST

राजनीति

तो क्या भाजपा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पर पार्टी करेगी कार्रवाई, ट्वीट साझा कर कांग्रेस ने उठाया सवाल...


राहुल गांधी को सूरत के एक कोर्ट की ओर से 2019 के मानहानी मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद से सियासत गर्म हो गयी है। 

दरअसल, सजांक एलान के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता कर दी गई है। अब इस मामले पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कलाकार से राजनीतिज्ञ बनीं भाजपा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर का 2018 एक ट्वीट वायरल हो रहा है। यह ट्वीट उन्होंने 2018 में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए किया था। 

2018 में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने भी राहुल गांधी की ही तरह मोदी सरनेम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था, यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी, ले ये क्या? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है...#मोदी मतलब #भ्रष्टाचार... लेट्स चेंज द मीनिंग ऑफ मोदी टू करप्शन...सुट्स बेटर..#नीरव#नमो=करप्शन..."



वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बीजेपी आलाकमाने से सवाल किया कि है क्या अब गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे, जो अब भाजपा में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं।