Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Feb 2022 1:15 pm IST

राजनीति

'राहुल गांधी की सभा मनोरंजन की सभा, न तर्क न तथ्य' : शिवराज सिंह चौहान


हरिद्वार: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को हरिद्वार में मौजूद रहे। वह हरिद्वार में श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मिले। इस दौरान उन्हाेंने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की।  शंकर आश्रम स्थित होटल क्लासिक रेजिडेंसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है। इससे पिछली बार से भी अधिक सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड सीटें लेते हुए सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा मनोरंजन सभा होती है। क्योंकि राहुल गांधी के पास ना कोई तर्क होते हैं और ना ही कोई तथ्य। कहा कि वह हरीश रावत की प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जो एक नहीं पांच-पांच बार चुनाव हार चुके हैं। कहा कि जिन सीडीएस बिपिन रावत पर कांग्रेसी पहले तमाम आरोप लगाती थी। आज उसके कटआउट लगाकर चुनाव में घूम रही है। जिस भगवान श्रीराम को काल्पनिक कांग्रेस बताती थी। उन्होंने साथ ही कांग्रेस के चारधाम चार काम पर भी तंज किया कि सोनिया, राहुल, प्रियंका और दामा बाढेरा कांग्रेस के चारधाम हैं।