Read in App


• Thu, 25 Feb 2021 8:03 am IST


राजकीय मेडिकल कालेज में हड़ताल पर जाने पर रोक


हल्द्वानी- राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य ने डॉक्टरों और कर्मियों के हड़ताल पर जाने पर रोक लगा दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने जारी आदेश में नौ दिसंबर 2020 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत पीजी चिकित्सकों की समस्त सेवाओं को अति आवश्यक सेवाएं मानते हुए 31 मार्च 2021 तक हड़ताल पर जाना प्रतिबंधित है। आदेश के बाद भी अगर पीजी कर रहे डॉक्टर या कर्मी हड़ताल पर जाते हैं या कार्य बहिष्कार करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।