Read in App


• Fri, 23 Jul 2021 5:30 pm IST


शहर और गांव में जनता मंहगाई से त्रस्त


रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के बच्छणस्यूं पट्टी में कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा की मौजूदगी में ग्रामीणों ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिया।

बच्छणस्यूं पट्टी के क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा का ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ और फूल माला के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीला पाखा में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत नवासू वार्ड के सदस्य सुरजीत सिंह कंडारी अपनी ग्राम पंचायत के साथ ही गहडखाल, बगोली, दानकोट में अपने सभी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।