Read in App

Surinder Singh
• Mon, 3 May 2021 10:58 am IST


सल्ट की जनता का संदेश विकास यात्रा के पक्ष में: कौशिक



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सल्ट उपचुनाव में मिली जीत पर सल्ट की जनता का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि इससे जनता ने साफ संदेश दिया कि वह विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के पक्ष में है। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि स्व.जीना के अधूरे सपनो को पूरा करने का जिम्मा अब भाजपा का है और पार्टी ने उपचुनाव में जनता के सामने यह वायदा भी किया है। उन्होंने कहा कि सल्ट की जनता के आशीर्वाद के बाद कांग्रेस का 2017 का वोट घटा है जबकि भजपा का वोट बढ़ा है। यह जनता का भाजपा की प्रति विश्वास का नतीजा है। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सल्ट की जनता से जो वायदा किया है, निश्चित रूप से वह  पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सल्ट क्षेत्र में स्व. जीना के अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। 

इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, अनिल ग़ोयल,  पुनित मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, अजेंद्र अजय सुनील सैनी, लोग उपस्थित रहे।