Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Jan 2023 11:30 pm IST

मनोरंजन

गोविंदा से भी ज्यादा स्टाइलिश और हैंडसम हैं उनके बेटे यशवर्धन, तस्वीरें देख खुश हुए लोग


फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर गोविंदा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। देश ही नहीं विदेशों में भी उन्हें खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में दुबई में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान एक मशहूर पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा उनके पैर छूकर उनका सम्मान किया था। साल 1986 में आई फिल्म 'इल्जाम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले गोविंदा पिछले 3 दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।


वहीं अब फैंस उनके बेटे यशवर्धन आहूजा को पर्दे पर देखने के ख्वाहिशमंद है। इन दिनों यशवर्धन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई हैरान हैं, क्योंकि यशवर्धन अपने पिता गोविंदा से भी  ज्यादा लंबे और हैंडसम नजर आ रहे हैं।


यशवर्धन का स्टाइलिश अंदाज देख यूजर्स हैरान रह गए हैं। यूजर्स की माने तो यशवर्धन भी अपने पिता की तरह फिल्मों में काफी ऊंचाई तक जा सकते हैं क्योंकि उनका अंदाज किसी हीरो से कम नहीं है। हालांकि अभी तक यशवर्धन के बॉलवुड डेब्यू को लेकर उनके या उनकी फैमिली की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 


गोविंदा हाल ही में अपने बेटे यशवर्धन के साथ रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर पहुंचे थे, जहां दोनों एक साथ जबरदस्त डांस किया था।  इसी दौरान की कुछ तस्वीरें यशवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में शेयर किया था जो देखते ही वायरल हो गईं।