Read in App


• Sun, 31 Jan 2021 9:11 am IST


नगर निगम देहरादून : हाउस टैक्स में 15 फरवरी तक मिलेगी छूट


नगर निगम ने दूनवासियों को बड़ी राहत देते हुए हाउस टैक्स में दी जा रही 20 फीसद छूट की अंतिम समय-सीमा 15 दिन तक बढ़ा दी है। पहले यह सीमा 31 जनवरी तक थी मगर शनिवार को महापौर सुनील उनियाल गामा ने इसे 15 फरवरी तक बढ़ाई है।

महापौर ने बताया कि कोरोना की वजह से हाउस टैक्स बहुत कम जमा हुआ है। ऐसे में शहरवासियों को मौका दिया गया है कि वे छूट का लाभ लेकर टैक्स को 15 फरवरी तक जमा करा दें।