वहीं असम में तो ब्रह्मपुत्र और
उसके साथ बहने वाली नदियों में बाढ़ आने से हालत बत् से बद्तर होते जा रहे हैं। यहां
सैकड़ों गांव जन मग्न हो गए हैं और 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए
हैं। साथ ही फसलें भी चौपट हो गई हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा लोग रेलवे
ट्रैक पर रह रहे हैं और 15 लोगों की जान चली गई है।
गौरतलब है कि अकेले बिहार में
बिजली गिरने से 33 मौतें हो चुकी हैं। कर्नाटक में भी 9 लोगों की मौत की
सूचना है। वहीं खराब मौसम के कारण दिल्ली की 10 फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर
लैंड करानी पड़ी।
असम: असम राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार राज्य
के 29 जिलों में करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
बिहार: बिहार में शुक्रवार को आंधी
तूफान और बिजली गिरने से 16 जिलों में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई।
कर्नाटक: जलभराव के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग
घायल हैं।
जम्मू-कश्मीर टनल हादसा: रामबन के टनल हादसे में 9 मजदूर टनल के मलबे में फंसे हुए हैं। उन्हें
बचाने लिए शनिवार सुबह फिर रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है।