Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Feb 2023 1:00 am IST

अपराध

महाराष्ट्र : फर्जी डॉक्टरों ने किया गर्भवती का इलाज, मां और मासूम को उतार दिया मौत के घाट...


महाराष्ट्र ठाणे जिले से डॉक्टर ने लालच के चलते एक गर्भवती महिला की जान चली गयी। जिसके बाद उसपर मुकदमा दर्ज कराया गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया  जा रहा था। वहीं एक अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पुलिस ने दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वाडपे गांव निवासी 31 साल की महिला का इलाज किया, जिसकी 25 जनवरी को भिवंडी शहर के तेमघर स्थित अस्पताल में मौत हो गई थी। फिलहाल मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, चिकित्सा केंद्र को सील करने की प्रक्रिया चल रही है।