एंटरटेनमेंट डेस्क: जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'मिली' शुक्रवार यानी 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। माथुकुट्टी जेवियर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया की रिव्यूज में मास्टर पीस कहा जा रहा है।
'मिली'
बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित सर्वाइवल
थ्रिलर-ड्रामा है और मलयालम फिल्म 'हेलेन' की ऑफिशियल रीमेक है। 'मिली' का निर्देशन भी
हेलेन के डायरेक्टर मथुकुट्टी जेवियर ने ही किया है। निर्देशक मथुकुट्टी को 'हेलेन' के लिए ही 67 वां नेशनल अवार्ड मिला था। म्यूजिक एआर रहमान
द्वारा दिया गया है और गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखे गए है। फिल्म में जान्हवी कपूर, सनी कौशल और मनोज
पाहवा लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि 'मिली' का किरदार जान्हवी कपूर द्वारा निभाई गई अब तक की सबसे
चुनौतीपूर्ण भूमिका है। बताया जा रहा कि जान्हवी कपूर को फिल्म के लिए -17 डिग्री में शूट
करना पड़ा था। सरवाइवल थ्रिलर जॉनर में बनी यह फिल्म हर मोड़ पर एक्साइट करती है।
सोशल मीडिया पर मिल रही अलग-अलग प्रतिक्रिया
सिनेमाघरों से लौटे दर्शकों की सोशल मीडिया पर अलग-अलग
प्रतिक्रिया रही। एक यूजर ने ट्वीट किया कि सेकंड हाफ काफी दमदार और इमोशनल है। एक
अन्य यूजर ने ट्वीट किया कि मूवी का स्क्रीनप्ले और बाकी चीजें वास्तविक न लगकर
जबरन जैसी महसूस हो रही थीं। इसके अलावा कई जगह पर फिल्म का नैरेटिव भी कमजोर
महसूस हुआ। फर्स्ट हाफ थोड़ा धीमा है, लेकिन इंटरवल आते-आते फिल्म रफ्तार पकड़ लेती है।
आगे क्या होगा, क्या उत्सुकता
क्लाइमैक्स के आखिर तक बनी रहती है। सिनेमाघरों से लौटे दर्शकों का कहना है कि फिल्म
की कहानी फ्रेश है। रोमांच से भरी इस फिल्म में इमोशन का तड़का भी लगाया गया है। खासकर
जाह्नवी की परफॉर्मेंस के लिए इस फिल्म को एक मौका दिया जा सकता है।