Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Oct 2021 12:55 pm IST


सफाई कर्मियों को बहाली को लेकर संगठनों में दो फाड़


हल्द्वानी। छह बर्खास्त सफाई कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी से जुड़े कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं। उधर, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने मारपीट के आरोपी बर्खास्त सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के दबाव के सामने नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा कि बर्खास्त सफाई कर्मी सफाई कर्मचारी से माफी मांगने के लिए तैयार है। कहा कि उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऐसी मांग रख रहे हैं, जिससे मानना किसी के वश में नहीं है। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने भूख हड़ताल से कृष्णा को भी उठा दिया है। उधर, उनकी जगह पर सफाई कर्मचारी रोहित भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।