Read in App


• Sat, 29 Jun 2024 4:00 pm IST

अपराध

हरिद्वार : सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी


हरिद्वार : बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्याने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की फरार बहन और निष्कासित भाजपा नेता ग्राम प्रधान पति की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अमित सैनी और उसकी मां सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सामने आया था कि चार युवकों ने किशोरी से पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह मदद मांगने अपने प्रेमी के पास घर पहुंची थी, जहां उसने पहले उससे दुष्कर्म किया और फिर हाईवे पर उसे लाकर अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया था।साक्ष्य छिपाने के आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी, अमित सैनी की बहन रूबी, पिता मदनपाल सैनी की तलाश में पुलिस के अलग-अलग टीम में दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार की रात मदनपाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।