Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Aug 2022 3:00 pm IST

नेशनल

शोपियां : सेब के बाग में नागरिकों पर आतंकी गोलीबारी, एक कश्मीरी पंड़ित की मौत, एक घायल...


शोपियां में एक सेब के बाग में नागरिकों पर आतंकवादियों की गोलीबारी की खबर सामने आयी है। जहां इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।   

बताया जा रहा है कि, मृतक और घायल दोनों ही अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। 

बता दें कि, इससे पहले 12 अगस्त शुक्रवार को भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग के तहत बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में गैर-कश्मीरी मजदूर पर फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घाटी में पिछले 4 महीनों में टारगेट कर कई लोगों को निशाना बनाया गया है।