Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Dec 2021 9:00 am IST


मातृशक्ति और युवाओं की कसौटी पर खरा उतरेगी कांग्रेस- दीपिका पांडेय


उत्तराखंड कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडेय और युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने नगर निगम वार्ड 37 के गुर्जर प्लाट में आयोजित बूथ स्तरीय बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कांग्रेस की मजबूती को लेकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 पर परिचर्चा की और आगे की रणनीति के लिये उनसे सुझाव लिए।

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार से लड़ने का जज्बा, हिम्मत और जरूरत महिलाओं में अधिक है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। ऐसे में जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस सदस्य गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को कांग्रेस की रीति-नीति की जानकारी दे रहे हैं।