Read in App


• Thu, 18 Jul 2024 6:07 pm IST

खेल

Women's Asia Cup में कल होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत , यहां देखें संभावित प्लेइंग 11....


महिला एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से होगी। अक्टूबर में होने टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जा रहा है। भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुक्रवार को करेगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है जिसने चार में से तीन टी20 खिताब और चारों बार 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।

पाकिस्तान: सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, इरम जावेद, निदा दार, आलिया रियाज, फातिमा सना, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, डायना बेग, सादिया इकबाल, नाशरा संधू।